Mango Lassi Recipe,गर्मी से राहत पाने के लिए पिए यह मैंगो लस्सी

गर्मियों से सभी लोग परेशान रहते हैं लेकिन कुछ ठंडा और स्वादिष्ट खाने को मिल जाए तो इस गर्मियों के भी मजे लिए जा सकते हैं। गर्मियों में आने वाले आम की रेसिपी सभी लोगों को पसंद आती है और आम तो वैसे भी बच्चों और बड़ों का पसंदीदा फ्रूट होता है लेकिन आज हम फ्रूट के तरीके से इसे नहीं खाएंगे बल्कि इसे लस्सी के रूप में बनाकर इसे पियेंगे। एक बार आप इसे जरूर ट्राई करिएगा, आप एक बार पियेंगे। तो इसें बार-बार बनाकर जरूर पियेंगे, यह देखने में और पीने में बहुत ही स्वादिष्ट मैंगो लस्सी है
मैंगो लस्सी बनाने की सामग्री
पके आम (पीले वाले) ‌–दो
दही – ‌‌ आधा किलो
चीनी – स्वादानुसार
बादाम – 10 से 12( बारीक कतरे हुए
छोटी इलायची — सिर्फ दाने

मैंगो लस्सी बनाने की रेसिपी

सबसे पहले आपको आम का छिल्का उतार कर उसके छोटे-छोटे पीस करके ग्राइंडर में पीस लेने है l अब इस मैंगो पल्प को किसी कटोरे में निकाल कर रख ले और उसके बाद दही को ग्राइंडर में डालकर एक बार चला दे, उसमें चीनी डाल दें और आधे बादामों को ग्राइंडर में डाल दे, छोटी इलायची के दाने भी बीच में डाल दे और अपने ग्राइंडर को एक बार चला दे अब इसके बाद आम के पल्प को इसके बीच में मिक्स करके गिलास में डालकर बचे हुए बादाम के द्वारा अपनी मांगो लस्सी को सजाए, आपकी स्वादिष्ट मैंगो लस्सी पीने के लिए तैयार है l

Leave a Comment

        
                     WhatsApp Group                                Join Now              
    
                     Telegram Group                                Join Now              
    
                     Instagram Group                                Join Now