केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के द्वारा कई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है यह नोटिफिकेशन 69 रिक्त पदों के लिए किया गया है आप भी यदि इस जॉब के इच्छुक हैं तो आप भी 28 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस भर्ती के बारे में देंगे इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े
CPCB RECRUITMENT 2025 में पदों की जानकारी
इस भर्ती में 69 रिक्त पद ऑन के लिए आवेदन मांगा गया है इसमें अलग-अलग पद सम्मिलित किए गए हैं जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण पद साइंटिस्ट बी के 22 पद निकल गए हैं अन्य पद में असिस्टेंट लॉ ऑफीसर सीनियर टेक्निकल सुपरवाइजर टेक्निकल सुपरवाइजर अकाउंट्स अस्सिटेंट डाटा एंट्री ऑपरेटर जूनियर ट्रांसलेटर ड्राफ्ट्समैन क्लर्क स्टेनोग्राफर फील्ड अटेंडेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे पद सम्मिलित किए गए हैं और उनके लिए योग्यताएं भी अलग-अलग मांगी गई हैं अपनी योग्यता को परखते हुए जो पद आपको योग्य लगता है आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं इन पदों के अनुसार ही सैलरी भी निर्धारित की गई है
पदों के नाम | भर्तिया |
सहायक विधि अधिकारी | 1 |
जूनियर अनुवादक | 1 |
वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन | 1 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-II | 1 |
फील्ड अटेंडेंट | 1 |
वरिष्ठ तकनीकी पर्यवेक्षक | 2 |
लेखा सहायक | 2 |
जूनियर तकनीशियन | 2 |
वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक | 2 |
जूनियर प्रयोगशाला सहायक | 2 |
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) | 3 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II | 3 |
वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक | 4 |
सहायक | 4 |
अवर श्रेणी लिपिक | 5 |
तकनीकी पर्यवेक्षक | 5 |
अपर डिवीजन क्लर्क | 8 |
वैज्ञानिक ‘बी’ | 22 |
कुल पद | 69 |
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए योग्यता और आयु सीमा
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए योग्यता की बात की जाए तो अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं डिप्लोमा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किसी मान्यता प्राप्त संस्था से उत्तीन किए हुए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं साइंटिस्ट बी के लिए MSc उत्तीर्ण होना जरूरी है लेकिन क्लार्क जैसे पदों के लिए 12वीं पास भी आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह तो हो गई इसकी एजुकेशन की बात योग्यता में आयु सीमा का भी निर्धारण किया गया है इन पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है पर कुछ पदों के लिए 35 वर्ष भी आयु का निर्धारण किया गया है और सरकारी नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग के आवेदन कर्ताओं के लिए छूट भी रखी गई है
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए वेतनमान
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए वेतनमान शुल्क की बात करें तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है यदि आप इस भर्ती के लिए चुन लिए जाते हैं तो इस भर्ती के तहत अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क रखा गया है जानकारी के लिए आपको बता दें साइंटिस्ट बी के पद को 56,100 रुपए से लेकर1,77,500 रुपए तक के बीच में हो सकती है जबकि क्लर्क और MTS जैसे पदो की सैलरी की बात की जाए तो यह 18000 से शुरू होकर 56,900 रुपए तक निर्धारित हो सकती है जूनियर लैब असिस्टेंट और फील्ड अटेंडेंट जैसे पदों पर भी अच्छा वेतनमान मिल सकता है और इन्हीं पदों पर केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अच्छा भत्ता भी दिया जा सकता है।
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें इस भर्ती में आवेदन करने वालों में से जो अभ्यर्थी चुने जाएंगे उन्हें दो चरणों की परीक्षा को उत्तीर्ण करना पड़ेगा पहली परीक्षा उन्हें लिखित रूप में देनी पड़ेगी। और लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा इन दोनों में ही उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थी काचयन किया जाएगा।
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात की जाए तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह फीस भी अलग-अलग पदों के हिसाब से रखी गई है जिन पदों के लिए 2 घंटे की परीक्षा होगी उन पदों का आवेदन शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है इस शुल्क को दो भागों में विभाजित किया गया है साढे सात सौ रुपए तो आवेदन शुल्क और ढाई सौ रुपए टेस्ट सेशन शुल्क इसमें शामिल किए गए हैं और दूसरी तरफ 1 घंटे की परीक्षा वाले पदों के लिए शुल्क₹500 निर्धारित किए गए हैं और जानकारी के लिए आपको बता दें SC, ST PWBD, महिलाएं व पूर्व सैनिकों को इस आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा इन वर्ग के लोगों को निशुल्क परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
CPCB RECRUITMENT 2025 के लिए सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र स्वीकार करने शुरू कर दिए हैं यह आवेदन ऑनलाइन कराया जाएगा आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट CPCB.nic.in ओपन करके आवेदन करना होगा वेबसाइट ओपन करके आपको रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा आवेदन फॉर्म सामने आने पर उसे अच्छे से सही-सही भरकर तथा मांगे जरूरी दस्तावेज भी साथ में जमा कर दें आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर दें अंत में इसकी एक फोटो कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखना और आवेदन पत्र सबमिट कर दें आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।